back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वाकई में वो बहुत..’ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से क्यों मांगी माफी?जानिए पूरा मामला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार यानी 7 अक्‍टूबर को केरल के कोडेनचेरी में डेयरी किसानों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद ने आलिया भट्ट नाम की गाय से मिलने का जिक्र किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को केरल में डेयरी किसानों के समूह से संवाद किया। इस दौरान उनकी मुलाकात एक गाय से हुई, जिसे किसानों ने नाम दिया था आलिया भट्ट। प्रियंका ने इस अनोखे और मजेदार अनुभव को लेकर अपनी खुशी जताई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यह सोशल मीडिया पोस्‍ट काफी वायरल हो रहा है। जहां कई लोगों का ध्‍यान अपनी और खींचा है। इस पोस्‍ट में कांग्रेस सांसद ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट के नाम की गाय का जिक्र किया। हालांकि, प्रियंका गांधी ने एक्‍ट्रेस से माफी भी मांगी है। 

दरअसल, वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने केरल के कोडेनचेरी स्थित एक डेयरी फार्म में किसानों के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत का जिक्र ‘एक्स’ पर किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक असामान्य और दिलचस्प मुलाकात का भी ज़िक्र किया, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा।

‘माफी चाहती हूं लेकिन वो बहुत…’


कांग्रेस नेता ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को टैग करते हुए कहा, “एक बेहद प्यारे परिवार द्वारा संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के समूह से मुलाकात हुई और आलिया भट्ट नाम की एक गाय से भी मिली। माफी चाहती हूं, लेकिन वह वाकई बहुत प्यारी थी।” उन्होंने बताया कि डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और कई अपना गुजारा भी नहीं कर पा रहे हैं।

पशु चिकित्सा को लेकर मंत्रालय को पत्र 


प्रियंका गांधी ने कहा कि, वह संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेंगी और उन्हें पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमतें, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवत्ता वाले पशु चारे की उपलब्धता में कठिनाइयों सहित डेयरी किसानों की कई समस्याओं से अवगत कराएंगी।

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, “मैं उन सभी किसानों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मुद्दों को समझाने में अपना समय दिया। मैं उनकी हर संभव मदद करूंगी।”

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories