back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार जनता के दर्द को भूल, सत्ता में भागीदारी, सरकार बचाने में लगी : रामलाल शर्मा

जयपुर, 15 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी में चल रही सत्ता हतियाने की लड़ाई को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में अपनी भागीदारी कैसे कायम रहे या सरकार कैसे बची रहे या सत्ता में मलाई वाला डिपार्टमेंट जल्द ही कैसे मिले, सत्ता के नुमाइंदे इसी फिराक में लगे हुए हैं। यह राजस्थान की जनता का दुर्भाग्य है कि जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ सरकार को चुनने का काम किया था। आज सरकार जनता की उन समस्याओं के समाधान के प्रति कितनी संवेदनशील नहीं है, उतनी संवेदनशील सत्ता के अंदर अपनी हिस्सेदारी, भागीदारी और वर्चस्व की लड़ाई के अंदर लगी हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है, उन अपनों को खोने वाले परिवार, जो अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं उन परिवारों को हम कैसे लाभ दे सकते हैं या उन परिवारों का कैसे भविष्य हम सुरक्षित कर सकते हैं या उनकी आजीविका का आधार कैसे तय कर सकते हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने के बजाय आमजन की समस्याओं के समाधान करने के लिए सरकार कृत संकल्पित होकर काम काम करें ना कि इस तरीके के विवादों को बढ़ावा देने का काम करें। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵