back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुक्त विवि महिलाओं को पढ़ाएगा शिक्षा स्वास्थ्य स्वाभिमान का पाठ

-राज्यपाल के निर्देश पर कुलपति ने की महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना -प्रो. रुचि बाजपेई बनी समन्वयक प्रयागराज, 15 जून (हि.स.)। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, आर्थिक स्वावलंबन एवं तकनीकी संसाधनों के प्रयोग के लिए प्रेरित करेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला अध्ययन केंद्र राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पहली बार स्थापित हुए महिला अध्ययन केंद्र का उद्देश्य महिला जगत को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करना है। इसके बारे में उन्हें पर्याप्त जानकारी और व्यावहारिकता से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से समाज में महिलाओं के विरुद्ध व्याप्त परंपरागत कुरीतियों से उन्हें सजग किया जाएगा तथा सफल महिलाओं के जीवन दर्शन के बारे में उन्हें बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास होगा कि वह गांव में कार्यशाला संचालित करेगा तथा महिला सुरक्षा समिति का गठन करके महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव जागृत करेगा। कुलपति ने बताया कि इस केंद्र का प्रमुख फोकस गांव की महिलाओं के अंदर से झिझक दूर करना है। जिससे वे समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे पर्दा प्रथा एवं दहेज के खिलाफ आवाज उठा सकें। बेटियों को पढ़ाने तथा उन्हें घर से बाहर निकलने देने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित किया जाएगा। बेटियों का भविष्य संवारने के लिए केंद्र के सदस्य घर की महिलाओं के साथ घुल-मिल कर उनका विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि नवगठित महिला अध्ययन केंद्र वर्ष भर महिलाओं के विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा का भी सहयोग लिया जाएगा। बच्चों को पोषण युक्त आहार की सुनिश्चितता के लिए भी यह केंद्र जागरूकता अभियान चलाएगा। यह केंद्र महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में भी उन्हें जानकारी सुलभ कराएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना कर प्रोफेसर रुचि बाजपेई को समन्वयक, डॉ मीरा पाल को सह समन्वयक तथा डॉ साधना श्रीवास्तव को सहायक समन्वयक बनाया है। महिला अध्ययन केंद्र नवगठित समिति की बैठक करके आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं की रिपोर्ट शीघ्र ही कुलपति को सौंपेगा। डॉ. मिश्र ने बताया कि केंद्र की मासिक गतिविधियों की रिपोर्ट राज्यपाल सचिवालय को भी प्रेषित की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵