back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहीद कुशल कोंवर की मनायी गयी 78वीं पुण्य तिथि

गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। कोरोना रोकथाम के पूरे नियम-कायदों का पालन करते हुए मंगलवार को गुवाहाटी के पानबाजार नेहरू पार्क में शहीद कुशाल कोंवर की 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई। असम प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन और कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने शहीद कुशल कोंवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद के देशभक्ति के आदर्शों पर राज्य के लोगों से चलने की कामना की। इस मौके पर पटवारी ने कहा कि शहीदों को तभी सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी जब देशवासियों के दिलों में देशभक्ति और भाईचारा पैदा होगा और तभी शहीदों की आत्मा को शाश्वत शांति मिलेगी। मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत करने आए शहीद कुशल कोंवर की छोटी बहू यमुना कोंवर के प्रति अपने श्रद्धा अर्पित किये। जिलाधिकारी विश्वजीत पेगू और असम प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन के विशिष्ट अतिथियों सहित प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी शहीद कुशल कोंवर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर असम प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन की ओर से मंत्री चंद्रमोहन पटवारी के हाथों मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...