back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से मुक्ति के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप एवं नवचंडी अनुष्ठान हुआ प्रारंभ

मंदसौर, 03 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के कारण असमय राष्ट्रभर में हो रही अकाल मृत्यु और बड़ी संख्या में बीमार हो रहे नागरिक गणों को बीमारी से मुक्ति मिले और यह कोरोना महामारी राष्ट्र से जड़मूल से खत्म हो, इसके लिए यहां सोमवार से सवा लाख महामृत्युंजय जाप एवं नवचंडी अनुष्ठान शुरू हुआ है। इस अनुष्ठान का आयोजन अग्रवाल समाज नरसिंह मंदिर ट्रस्ट मंदसौर द्वारा राष्ट्रहित में पंच दिवसीय सवा लाख महामृत्युंजय जाप एवं नवचंडी अनुष्ठान आज से जनकुपुरा स्थित श्री नरसिंह मंदिर परिसर में किया जा रहा है। यह अनुष्ठान भगवान महादेवजी काे गुड़ के पानी से स्नान और जलाभिषेक करके पंडित संदीप उपाध्याय के आचार्यत्व में विद्वान पंडित पंकज उपाध्याय , प.गोपाल त्रिवेदी , पं. मनीष त्रिपाठी , पंडित रामकिशन शर्मा ने प्रारंभ किया है। जप प्रतिदिन विद्वान पंडित गण प्रातः 11 से संध्या 5 बजे तक करेंगे। शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। महामृत्युंजय जप अनुष्ठान आरंभ अवसर पर समाज की ओर से संकल्प ग्रहण करने हेतु नरसिंह मन्दिर ट्रस्ट सचिव राजमल गर्ग, ट्रस्टी गण नरेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, एवं महावीर प्रकाश अग्रवाल, ओम अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महावीर प्रकाश अग्रवाल ने कहां कि कोविड-19 के कारण पूरे राष्ट्र में व्यवस्था चरमरा गई है। हर व्यक्ति परेशान है बीमारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है अस्पतालों में जगह नहीं है और अनेक लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए अग्रवाल समाज ने राष्ट्रहित की भावना के तहत सवा लाख महामृत्युंजय जप करवाए जाने का निर्णय लिया। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...