back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्लाज़्मा डोनर और रिसीवर का रजिस्टर करें मेंटेन : उपायुक्त

03/05/2021 रांची, 03 मई (हि.स.)। प्लाज्मा डोनेशन को लेकर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू समीरा एस और रिम्स के ब्लड बैंक में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट्स और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने रिम्स के ब्लड बैंक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को प्लाज्मा डोनेशन और रिसीव करने के कार्य का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति प्लाज्मा दान करने आते हैं उनका तथा जिनको भी प्लाज्मा दिया जाता है (डोनर और रिसीवर), उनसे सम्बंधित आवश्यक जानकारी का रजिस्टर में मेंटेन करें। प्लाज्मा थेरेपी का सही उपयोग चिकित्सकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए जनभागीदारी भी आवश्यक है। कई स्वयंसेवी संगठन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्व से ही बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में भी उनका योगदान अपेक्षित है। प्लाजमा डोनेशन के कार्य में लगे विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को भी उपायुक्त रंजन के द्वारा बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त छवि रंजन ने रांचीवासियों से एक बार फिर से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना योद्धा जो संक्रमण को मात दे चुके हैं और जिन्हें ठीक हुए 14 दिन से ज्यादा हो चुके हैं ।वो प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आए, ताकि अन्य संक्रमित लोगों की जान बचाई जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵