back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नारायणपुर:नक्सल प्रभावित ग्राम बेचा में कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर/जगदलपुर, 14 जून(हि.स.)। जिले के ग्राम कड़ेमेटा में पुलिस कैम्प खोलने के बाद पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के दौरान, क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपनी मुलभूत समस्याओं अवगत कराया जा रहा था। उक्त क्षेत्र में नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग के प्रयास से ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने पहल किया गया। नक्सल प्रभावित अतिसंवेदशील ग्राम बेचा में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा पहली बार ”कम्युनिटी पुलिसिंग”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याओं से रू-बरू होने बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एसपी नारायणपुर मोहित गर्ग , कड़ेनार, टेटम एवं आस-पास गांव के ग्रामीणजनों से मिलने ग्राम बेचा पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से क्षेत्र में सड़क, पुलिया, अस्पताल, आंगनबाड़ी,देवगुड़ी, मोबाईल टावर, हेण्डपम्प की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी।जिस पर कलेक्टर बस्तर एवं कोण्डागांव के द्वारा शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। आम जनता से शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर होकर परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने प्रेरित किया गया । पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को साड़ी, लुंगी, खेल सामग्री, क्रिकेट किट, व्हालीबाल व बच्चो को कापी, पुस्तक व पेन वितरण किया गया। इस कार्यालय में ग्राम बेचा, कड़ेनार, टेटम एवं आसपास क्षेत्र के महिला-पुरूष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण पहले शासन एवं पुलिस का विरोध करते थे, अब शासन एवं पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र का समग्र विकास करने को तत्पर है। समाज के कुछ लोग मुख्यधारा से भटक कर नक्सली संगठन में चले गये है, उनको आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुडऩे और समर्पण नीति के अंतर्गत परिवार के साथ सामान्य जीवन यापन करने हेतु अपील किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵