back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक कोरोना मामले 50 करोड़ से ज्यादा हुए : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया भर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साझा किया। डब्ल्यूएचओ कोरोनवायरस डैशबोर्ड के अनुसार, वैश्विक स्तर पर गुरुवार तक कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 500,186,525 हो चुकी है और अबतक कोरोना से 6,190,349 लोगों की मौत हो चुकी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 7.97 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामलों और 979,321 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील हैं, जहां क्रमश: 4.3 करोड़ और 3 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं, साथ ही 521,737 और 661,493 मौतें भी दर्ज की गई हैं। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार नए कोरोना मामलों और मौतों की साप्ताहिक संख्या में गिरावट जारी है। एजेंसी ने बुधवार को कहा कि महामारी अंतर्राष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल बनी हुई है, जिससे देशों को तेजी से बढ़ते कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। –आईएएनएस एसएस/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵