back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वो अभी बच्‍चा है…’, ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हर्षित राणा के चयन पर गौतम गंभीर, कहा- टारगेट करना बंद करें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को 23 साल का बच्चा बताया है। साथ ही, युवा खिलाडि़यों को टारगेट करने वालों को करारा जवाब दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हराने के बाद टीम इंडिया अब अगले मिशन पर ऑस्ट्रेलिया जा रही है। टीम के खिलाड़ी 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, जहाँ उनका सामना आगामी वनडे और टी20 सीरीज में स्थानीय टीम से होगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा भी शामिल 

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने हर्षित राणा के बारे में कहा कि वह सिर्फ 23 साल का युवा खिलाड़ी हैं।

गौतम गंभीर ने हर्षित राणा की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। इस गेंदबाज को लेकर सवाल पूछने पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि, हर्षित राणा (23) को सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि राणा अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं, उनके पिता कोई पूर्व क्रिकेटर या अधिकारी नहीं हैं। गंभीर ने इसे गलत और सोशल मीडिया मानसिकता की झलक बताया।

गौतम गंभीर का युवा खिलाड़ियों को समर्थन

गौतम गंभीर ने कहा कि युवा खिलाड़ी जैसे हर्षित राणा देश के लिए खेलें और सोशल मीडिया पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना न बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी को टारगेट करना है तो उन्हें ही करें, बच्चों को अकेला न छोड़ा जाए। यह संदेश सभी युवा खिलाड़ियों के लिए भी है।

भारत की वनडे और T20 टीम में हर्षित राणा

बता दें कि, भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे और T20 दोनों टीमों में चुना गया है। दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें 19-25 अक्टूबर तक वनडे सीरीज और 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...