back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोल फ्री कराने को भाकियू ने जिवाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

बागपत, 07 मार्च (हि.स.)। जिवाना टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने की मांग को लेकर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने जिवाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। उन्हें दिन कई बार टोल प्लाजा पार करना पड़ता है, ऐसे में उनसे टोल लिया जाना गलत है। जिस भी हाईवे पर टोल प्लाजा बने हुए हैं, वहां पर क्षेत्र के लोगों को टोल के दायरे से बहार रखा जा रहा है। इसके बावजूद जिवाना टोल पर क्षेत्र के लोगों से टोल वसूला जा रहा है। अब भाकियू इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बीच टोल के साइट इंचार्ज दीपक बामनौली कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोगों के लिए केवल 270 रूपये प्रति माह का पास बनाया जा रहा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री ना किए जाने की मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उपेंद्र तोमर, जुल्ला चैधरी, सुरेश मुखिया, अमरेश, राजपाल सिंह, देवेन्द्र, अनिल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵