back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप-लिन की बड़ी घोषणा: जल्द होंगी खुशियों की दस्तक

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी की दूसरी सालगिरह पर पहली बार माता पिता बनने की खुशखबरी दी। कपल की प्यारी तस्वीरों ने फैंस को बेहद खुश कर दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर ऐसा ऐलान किया जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि शादी के दो साल बाद वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

View this post on Instagram

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में दोनों जंगल के बीच अलाव के पास बैठे नजर आए। बेज कलर की ट्विनिंग आउटफिट्स में कपल बेहद खूबसूरत दिखा। तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन “दो साल का प्यार एडवेंचर और अब… एक छोटा सा वाइल्ड आने वाला है” ने फैंस को भावुक कर दिया।

थिएटर से शुरू हुई मुलाकात प्यार का सफर बना शादी तक

रणदीप और लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटले में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। लंबे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने 2023 में मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक मेइतेई रीति रिवाजों के अनुसार विवाह किया। शादी के दौरान रणदीप पारंपरिक मणिपुरी दूल्हे के परिधान में नजर आए जबकि लिन गहनों से सजी खूबसूरत मणिपुरी दुल्हन बनीं। यह एक निजी और शांत समारोह था जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

रणदीप बोले— “दुल्हन की संस्कृति में घुलना गर्व की बात”

मणिपुर में शादी के अपने अनुभव पर बात करते हुए रणदीप ने कहा था कि अपने जीवनसाथी की संस्कृति में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। मेइतेई परंपरा में दूल्हे को लंबे समय तक बैठना पड़ता है लेकिन मैं इन रस्मों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूँ।

लिन का फिल्मी सफर और रणदीप की अपकमिंग फिल्में

लिन लैशराम ओम शांति ओम मैरी कॉम उमरीका और रंगून जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। दूसरी तरफ रणदीप हुड्डा को हाल ही में उनकी फिल्म जाट में सनी देओल के साथ देखा गया था जिसमें उन्होंने एक दमदार विलेन का किरदार निभाया। इसके अलावा रणदीप जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट मैचबॉक्स में नजर आएंगे जिसका निर्देशन सैम हारग्रेव कर रहे हैं। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म में जॉन सीना जेसिका बील और कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है।

फैंस कर रहे हैं खुशियों का इंतजार



कपल की इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रणदीप और लिन को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵