back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शांति चाहता है भारत: मुंबई में ब्रिटिश PM स्टार्मर के साथ बोले PM मोदी, कहा- भारत और UK नेचुरल पार्टनर्स हैं

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत शांति चाहता है और मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत-यूके की साझेदारी दुनिया में स्थिरता और विकास का एक मजबूत आधार बनी हुई है।

गाजा और यूक्रेन के हालात पर खुलकर बोले PM मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति और स्थिरता का पक्षधर रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान यूक्रेन और गाजा की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बीच भारत और ब्रिटेन का मजबूत रिश्ता दुनिया में संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूनाइटेड किंगडम प्राकृतिक साझेदार (Natural Partners) हैं, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर टिके हैं भारत और UK के बीच बढ़ती साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। 

 व्यापार और तकनीक पर फोकस

इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक “Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA)” पर हस्ताक्षर किए थे।

भारत-यूके आर्थिक रिश्ते में नया अध्याय

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक्स पर साझा किया कि भारत-यूके के बीच आर्थिक रिश्ते अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) को नए सिरे से स्थापित करने के लिए Terms of Reference पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मुंबई की इस बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिला कि भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्ते अब सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। गाजा से लेकर व्यापार तक हर मुद्दे पर दोनों देश एक-दूसरे के साथ खड़े दिखे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...