back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘धान उगेंगे’ का सफल मंचन ने बताया, कठिन समय में भी कलाकार खोज लेते हैं स्पेस

बेगूसराय, 13 जून (हि.स.)।बिहार की सांस्कृतिक राजधानी बेगूसराय में कभी भी रंगमंच की गतिविधि कभी कम नहीं होती है। इसी कड़ी में रविवार की शाम रंगनायक की नवीनतम डिजिटल लाइव नाट्य प्रस्तुति ‘धान उगेंगे’ का सफल मंच लेफ्ट थिएटर स्पेस तिलक नगर में युवा रंगकर्मी सचिन कुमार के निर्देशन में किया गया। नाट्य मंचन में कविता ‘धान तुलेगें कि प्राण तुलेगें, हमारे खेत में आना जी बादल जरूर’ पंक्ति से नाटक की शुरुआत होती है। जिसमें लेफ्ट थियेटर स्पेस में जसम की नाट्य इकाई रंगनायक द लेफ्ट थियेटर द्वारा प्रस्तुत मशहूर कवि केदारनाथ सिंह की प्रासंगिक कविताओं का कोलाज मंचन किया गया। इस सफल प्रस्तुति ने स्पष्ट कर दिया कि इस कोरोना काल में कितना भी कठिन समय हो, कलाकार अपना स्पेस खोज ही लेते हैं। कोलाज मंचन में नाट्य शास्त्र से स्नातकोत्तर रंग-निर्देशक सचिन ने केदारनाथ सिंह की कविताऐं ‘अब कुछ नहीं था, टहनी के टूसे पतरा गये, उस घर के किवाड़, उस तट पर आना, एक लाल फूल, धान उगेंगे’ का कोलाज मंचन धान उगेंगे नाटक के नाम से किया। यह नाटक कोरोना काल मे दिवंगत हुए साहित्यकारों, रंगकर्मी एवं संस्कृतिकर्मी सहित आमजनों को समर्पित किया गया था। इस सोलो परफॉर्मेंस को युवा रंगकर्मी यथार्थ सिन्हा ने बखूबी निभाया। मंच गायन मुकेश कश्यप एवं अंकित तथा साउंड ट्रेक म्यूजिक आर्यन, संचालन मोहित मोहन तथा सहयोग सौरभ का था। ऑनलाइन लाइव नाट्य प्रस्तुति का चर्चित नाट्य निर्देशक प्रवीण कुमार गुंजन, अमरेश कुमार, दीपक सिन्हा, अभय सिन्हा, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में रंगकर्मी और दर्शक जुड़े रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

51 साल की उम्र में मलयालम एक्टर कलाभवन नवास का निधन, होटल के कमरे में बेहोश मिले थे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का कोच्चि के एक होटल में निधन हो...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...