back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का जीवन : प्रहलाद पटेल

केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित दमोह, 13 जून (हि.स.)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि आज जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल के चरणों में नमन करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। राणा जी के वंशजों ने सबसे बड़ी परंपरा स्थापित की थी, जिसका आने वाली पीढ़ी को शायद कम जानकारी है, एकलिंग महाराज के कारन्दा के रूप पूरी पीढ़ियों तक सेवा करने वाली यदि कोई वंश परंपरा थी तो वह राणा जी की परंपरा थी। उन्होंने कहा स्वाभिमान और देश की आजादी से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं हो सकती, जो भी सर्वस्व न्योछावर करना पड़े, वह हमें करना होगा, यह प्रेरणा महाराणा प्रताप जी से मिलती है। बाकी सभी लोग ऐश्वर्या के लिए रहते हैं, लेकिन महाराणा प्रताप जी ने राजयोग के लिए नहीं किया, भगवान एकलिंग जी महाराज कारंदा के रूप में किया और जब कभी भारत माता पर संकट आया तो सर्वस्व न्योछावर करने का जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह महाराणा प्रताप जी ने ही किया हैं , इसलिए मैं मानता हूं कि आज भी जो सबसे ज्यादा प्रसांगिक है आने वाली पीढ़ी को उसका अनुसरण करना चाहिए और उसे इस परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश भी करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, साहित्यकार नरेंद्र दुबे, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता राय, एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, सीएसपी अभिषेक तिवारी, सीएमओ नपा निशीकांत शुक्ला, कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और सम्माननीय मीडिया जन उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा में भी चमकी PM Narendra Modi की छवि, इन फिल्मों में दिखा उनका संघर्ष और सफर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 2014 से देश की बागडोर संभाल रहे हैं, आज अपना 75वां जन्मदिन...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵