back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिंदे का बड़ा फैसला, BJP नेताओं की शिवसेना में एंट्री पर रोक, शाह-फडणवीस मुलाकात के बाद निर्देश जारी

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में चल रही खींचतान के बीच सहयोगी दलों ने एक-दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने पर रोक लगा दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के भीतर चल रही कथित खींचतान अब थमती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन के दलों ने एक-दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने पर रोक लगा दी है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भाजपा नेताओं के शिवसेना में शामिल होने से जुड़े सभी कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दें। माना जा रहा है कि इस फैसले पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद मुहर लगाई है। एकनाथ शिंदे का यह कदम गठबंधन में आपसी समन्वय बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद लिया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गठबंधन की अंदरूनी तालमेल पर चर्चा हुई। एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भाजपा नेताओं के शिवसेना में शामिल होने की किसी भी योजना को फिलहाल रोक दिया जाए।

इसके साथ ही शिंदे ने पार्टी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि निकाय चुनावों से पहले महायुति दलों के बीच किसी तरह की खटपट न हो। उनका कहना है कि यह निर्णय उन्होंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर लिया है, जिसके तहत गठबंधन के किसी भी दल के नेता या कार्यकर्ता को अपनी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक का बहिष्कार 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात अमित शाह के साथ हुई मुलाकात में एकनाथ शिंदे ने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के खिलाफ शिकायत की है। शिंदे का आरोप है कि चव्हाण प्रलोभन देकर शिवसेना नेताओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब शिंदे गुट के मंत्रियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार किया था। 

मंत्रियों का आरोप था कि भाजपा लगातार सहयोगी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है, जिसके विरोध में उन्होंने कैबिनेट बैठक में शामिल न होने का फैसला किया। उसी दिन शिंदे गुट के मंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले और अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। देवेंद्र फडणवीस ने कथित तौर पर कैबिनेट बैठक का बहिष्कार कर गठबंधन अनुशासन तोड़ने पर उनकी नाराजगी भी जताई।

एकनाथ शिंदे ने लगाए गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के साथ हुई करीब 50 मिनट की बैठक में एकनाथ शिंदे ने गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने दावा किया कि महायुति गठबंधन के जिन नेता और कार्यकर्ता बगावत का संकेत दे रहे हैं, उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से वित्तीय सहायता मिल रही है। उनका आरोप है कि गठबंधन दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए धन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵