back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन में महामारी की रोकथाम विषय पर सम्मेलन आयोजित

बीजिंग, 18 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी ने 17 मार्च को कोविड-19 महामारी की रोकथाम के विषय पर सम्मेलन आयोजित किया। महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और भाषण दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि महामारी की रोकथाम सामान्य बनने के बाद हमने रोकथाम का स्तर उन्नत किया और शीघ्र ही क्षेत्रीय प्रकोप पर नियंत्रण किया, जिससे नागरिकों की जान और स्वास्थ्य की रक्षा की गई। चीन में आर्थिक विकास और महामारी की रोकथाम दोनों दुनिया के अग्रणी स्थान पर रही। इससे महामारी की रोकथाम में चीन की ठोस ताकत और मजबूत क्षमता दिखाई गई। शी चिनफिंग ने कहा कि विभिन्न विभागों को महामारी की जटिल स्थिति पर ध्यान में रखते हुए लगातार रोकथाम का काम मजबूत करना चाहिए। इसके साथ रोकथाम का स्तर उन्नत करने के साथ टेस्ट और दवा का अनुसंधान बढ़ाना चाहिए, ताकि आर्थिक और सामाजिक विकास में महामारी का प्रभाव कम किया जाए। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...