back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीनी उद्यमों ने बांग्लादेश में सड़क सुधार परियोजना पर हस्ताक्षर किए

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में चीन के शानतोंग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और तकनीकी सहयोग निगम, शानतोंग रोड व ब्रिज समूह संयुक्त उद्यम ने बांग्लादेश के परिवहन मंत्रालय के ब्रिज ब्यूरो के साथ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सड़क उन्नयन परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस सड़क सुधार परियोजना के अनुबंध का मूल्य 12.006 अरब टका यानी लगभग 15 करोड़ डॉलर है। इस परियोजना में 10 किलोमीटर वाली सड़कों का चौड़ीकरण व पुननिर्माण, 9 किलोमीटर क्षेत्र में पुलों का निर्माण, सड़कों से जुड़ी टोल संग्रह सुविधाएं और नगरपालिका सुविधाओं का उन्नयन आदि मुख्य रूप से शामिल है। इस परियोजना की निर्माण अवधि 36 महीने है। परियोजना से संबंधित सड़क ढाका और स्थानीय औद्योगिक व वाणिज्यिक शहर नारायणगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। संबंधित सडकों के निर्माण से स्थानीय यातायात की परेशानी दूर होगी। यह स्थानीय निवासियों की यात्रा की गुणवत्ता को बढ़ाने और नारायणगंज में निवेश के वातावरण में सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...