back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले रिसीवर समेत पांच चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। बाहरी जिले के नांगलोई थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर रिसीवर समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान पंकज, योगेश, अशोक, दीपक और लेखराज के रुप में हुई है। इनमें से लेखराज स्क्रैप डीलर है जो चोरी का माल खरीदता था। आरोपितों में चारों चोर नांगलोई इलाके के रहने वाले है, जबकि स्क्रैप डीलर पश्चिम पुरी में रहता है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एमसीडी के वृद्धाश्रम का मुख्य लोहे का गेट, विंडो आयरन ग्रिल, एमसीडी ओल्ड एज होम आयारन चैनल गेट, लोहे की छडें, एमसीडी डिस्पेंसरी का आरओ सिस्टम, एमसीडी स्टोर का सीलिंग फैन आदी सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के पकड़े जाने पर चार वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इलाकें में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थी। जून महींने में ही कैंप नंबर दो नांगलोई में एमसीडी ओल्ड एज होम, एमसीडी डिस्पेंसरी और एमसीडी स्टोर से आयरन गेट, ग्रिल, आरओ वाटर सिस्टम और सीलिंग फैन की चोरी की विभिन्न घटनाएं सामने आईं। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की कर पुलिस टीम गठीत की। टीम में एसएचओ महेंद्र कुमार मीणा, हेड कांस्टेबल पवन, संजय मान, कांस्टेबल गौरव, अजीत नेहरा, जितेंद्र शामिल थे। टीम ने घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। काफी प्रयास के बाद टीम ने चार चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्क्रैप डीलर के नाम का बताया। जिसे वे चोरी का सामान बेचते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵