back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा ने लुहान्स्क, डोनेट्स्क के 203 व्यक्तियों पर लगाया प्रतिबंध

ओटावा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने यूक्रेन के अलगाववादी डोनबास क्षेत्र के लुहान्स्क और डोनेट्स्क की पीपुल्स काउंसिल के 11 वरिष्ठ अधिकारियों और 192 अन्य सदस्यों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कनाडा यूक्रेन की धरती से रूसी सेना की तत्काल वापसी का आह्वान करता रहा है और ये उपाय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर और दबाव डालेंगे। 2014 से, कनाडा ने 1,400 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें से कई प्रतिबंध कनाडा के सहयोगियों और भागीदारों के साथ तालमेल कर लगाए गए हैं। कनाडा के ताजा प्रतिबंध ने सूचीबद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं पर संपत्ति फ्रीज और प्रतिबंध लगाये हैं। बता दें कि 24 फरवरी से जब रूस ने यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया, कनाडा ने लगभग 1,000 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵