back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टिंग को अलविदा कहने की खबरों पर अनीता हसनंदानी ने तोड़ी चुप्पी

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार अनीता हसनंदानी ने इन दिनों अपना सारा समय बेटे आरव के साथ बिता रही हैं। इन सब के बीच पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही है कि अनीता हसनंदानी ने छोटे पर्दे की दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीता ने अपने बच्चे की परवरिश की खातिर यह कदम उठाया है। इस खबर के सामने आने के बाद अनीता हसनंदानी ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनीता हसनंदानी ने ट्वीट के जरिए साफ कर दिया है कि वह अपने एक्टिंग करियर को खत्म नहीं करने जा रही हैं। अनीता ने ट्वीट कर लिखा-‘सब खत्म हो गया है मैं अपने पहले प्यार एक्टिंग को छोड़ रही हूं….यह मैंने कभी नहीं कहा है…मैंने यह कहा कि इस वक्त मेरा फोकस मेरे बच्चे पर है…आरव … मेरी प्राथमिकता है…मैं जब तैयार हो जाउंगी तब एक्टिंग में वापसी करूंगी !’ अनीता के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि वह अपने एक्टिंग करियर से किनारा करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं। वहीं अनीता के इस ट्वीट के बाद से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। अनीता टेलीविजन जगत की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है।अनीता के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में कॉर्पोरेट जगत से ताल्लुक रखने वाले रोहित रेड्डी से शादी की । इसी साल 9 फरवरी, 2021 को अनीता और रोहित अपने पहले बच्चे आरव के माता-पिता बने। बेटे के आने से अनीता और उनका परिवार काफी खुश है। अनीता इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा

Advertisementspot_img

Also Read:

Saiyaara का चल गया जादू, फिल्म देखकर दीवाने हुए फैंस , शर्ट निकालकर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा फैंस के बीच पॉपुलर हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵