back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवहन मंत्री ने अजारा और चांगसारी रेलवे यार्ड का किया निरीक्षण

गुवाहाटी, 12 जून (हि.स.)। असम के परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने शनिवार को गुवाहाटी के अजरा रेलवे यार्ड, चांगसारी रेलवे यार्ड और एफसीआई गोदाम का दौरा कर सामानों की अनलोडिंग का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग, रेलवे और एफसीआई के अधिकारियों के सहयोग से राज्य में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तीन मई से शनिवार तक 722 रेलवे रैक को 67,347 मजदूरों ने अनलोड किया। 45,479 ट्रकों के जरिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। परिवहन मंत्री पटवारी ने इस कार्य में लगे लोगों की समर्पित सेवा की सराहना की है और राज्य के कोने-कोने में दवाओं सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के उनके प्रयास की सराहना की है। इस दौरान परिवहन आयुक्त आदिल खान व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵