back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में सक्रिय हो चुकी है मानसूनी हवाएं, तीन दिनों तक जारी रहेगी बारिश

कोलकाता, 12 जून (हि.स.)। गत छह जून को उत्तर बंगाल में मानसून प्रवेश कर चुका है। इसके ठीक पांच दिन बाद शनिवार को दक्षिण बंगाल में मानसूनी हवाओं ने प्रवेश किया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, कैनिंग, कृष्णनगर के कुछ हिस्सों से होते हुए मालदह और दोनों दिनाजपुर में मानसून ने प्रवेश किया है। रविवार को राज्य के कुछ अन्य इलाकों में भी मानसूनी हवाएं प्रवेश कर जाएंगी। रविवार से राज्यभर में बारिश शुरू होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले तीन दिनों तक पूरे राज्य में लगातार बारिश के आसार हैं। आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में ही दक्षिण बंगाल में मानसूनी हवाएं प्रवेश करती हैं। इस वर्ष भी सामान्य समय पर ही मानसूनी हवाओं ने प्रवेश किया है। रविवार से राज्यभर में दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं अपना प्रभाव बढ़ाएंगी। शनिवार को पूरे दिन महानगर व आसपास के इलाकों में बादलों ने अपना डेरा जमाए रखा और रविवार को भी यहीं संभावना है। राज्य के सभी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को जो निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है वह शनिवार को गंभीर निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है। इसके बाद वह उत्तर-पश्चिम ओडिशा की तरफ बढ़ने वाला है। इस वजह से ही तटवर्तीय जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश होने की संभावना है। 12 से 14 जून तक समुद्र में मछुआरों के प्रवेश करने पर रोक लगायी गयी है। साथ ही वज्रपात से बचने के लिए बारिश के समय आम लोगों को रास्तों पर अथवा मैदानों में काम करने पर भी रोक लगायी गयी है। मौसम विभाग के एक उच्चाधिकारी का कहना है कि निम्न दबाव के साथ ही शुक्रवार को दक्षिणबंगाल के कुछ स्थानों पर मानसून ने प्रवेश किया है। दो दिनों में पूरे राज्य में यह पहुंच जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵