back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाखों का माल लेकर चंपत होने वाला दुकानदार जालोर से गिरफ्तार

जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से लाखों का माल लेकर चंपत होने वाले एक दुकानदार को शहर की देवनगर पुलिस ने जालोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार साल भर से फरारी काट रहा था। पुलिस ने कई बार उसे पकडऩे की कोशिश की, मगर वह हर बार बच के निकल जाता। अब इससे पूछताछ की जा रही है। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि गत वर्ष सुशील भंडारी पुत्र निहालचंद ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार वह एक मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह बोंबे मोटर स्थित हरदेव मार्केट में शिवशक्ति नाम की मोबाइल की दुकान संचालक इंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह को माल का लेनदेन करता था। उस पर माल बकाया के 5 लाख 25 हजार 894 रूपए थे। मगर वह 15 जुलाई 2020 को रातोंरात दुकान मंगल कर फरार हो गया। इस पर देवनगर थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया गया। एसीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए थानाधिकारी जयकिशन सोनी के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल एएसआई प्रहलादराम, हैडकांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल चेनाराम एवं माधाराम ने अथक परिश्रम कर फरार चल रहे इंद्र सिंह को जालोर से गिरफ्तार कर लिया। वह जालोर में भीनमाल कस्बे के वणधर का रहने वाला है। अब इससे पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵