back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इधर से मक्का डालेंगे और उधर से निकलेगा डॉलर :शाहनवाज

विधानसभा में उद्योग विभाग के बजट पर हुई चर्चा का उद्योग मंत्री ने दिया जवाब कहा, मुझे 32 वर्ष की उम्र में अटल जी ने दी थी कई महकमों की जिम्मेदारी पटना, 05 मार्च (हि.स.)।बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान विभाग के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की मुझे महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिहार के नौ तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने इस विभाग को खुद संभाला है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं फिर से बिहार आ गया। लेकिन मैं बिहार से बाहर गया ही कब था। विजय चौधरी का नाम मैं उस वक्त से सुनता था जब मैं स्कूल में पढ़ता था। मुझे 32 साल की उम्र में अटल जी ने कई विभागों की जिम्मेदारी दी थी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मंत्री के रूप में मेरे सामने पार्टी का झंडा नही, बल्कि देश का तिरंगा रहता है। उन्होंने कहा कि अटल जी और पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं।शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हसनपुर में तेजप्रताप यादव का नॉमिनेशन और चीनी मिल का वादा भी सुना था। पिछले चुनाव में सड़क, बिजली और पानी का मुद्दा विपक्ष ने भी नही उठाया था। तेजस्वी ने कहा कि हमारा मुद्दा दवाई, कार्रवाई, सुनवाई, पढ़ाई और कमाई जैसे मुद्दे थे। उन्होंने कहा कि मैं यह दावा नहीं करूंगा कि इधर से आलू डालूंगा और उधर से सोना निकलेगा। हमने उद्योग नीति-2016 में कई बदलाब किये हैं। अब बिहार में उद्योगपति इधर से मक्का डालेंगे और उधर से डॉलर निकलेगा। उद्योगपति इधर से गन्ना डालेंगे, उधर से इथनॉल निकलेगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं दुनिया के उद्योगपतियों से अपील करता हूं कि वे बिहार आएं और उद्योग लगाएं। मैं पुरानी सिलेट की जगह नया सिलेट लाया हूं। उन्होंने कहा कि पिछली कैबिनेट में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरीडोर के लिए बिहार सरकार ने जमीन दी है। गया के डुमरिया में 1,635 एकड़ जमीन दी गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उद्योग मंत्री से पूछा कि पीएम मोदी को मोतिहारी के चीनी मिल की चाय कब पिलायेंगे? वाम दलों के विधायकों ने सदन में पोस्टर दिखाये। जिसे सदन में मौजूद मार्शल ने छीन लिया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵