back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नौज: न्याय पंचायत वार होगी मतगणना, प्रतिपल की वीडियोग्राफी

कन्नौज, 30 अप्रैल (हि.स.)। पीएसएम डिग्री कालेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना कार्मिकों को मतगणना के दौरान होनी वाली असुविधाओं के बारे में बताया गया। कहा गया कि मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता बरतनी है। न्याय पंचायतवार होने वाली मतगणना में अभिकर्ताओं को मतपत्र देखने का पूरा मौका दिया जाए। मतपत्र पेटी से निकालते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह नीचे न गिरें। खाली मतपेटिकाओं को भी अभिकर्ताओं को दिखाया जाना है। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि विवाद से बचने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। मतपत्रों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी कराते रहें। एक शिफ्ट के मतगणना कार्मिक तभी ड्यूटी से हटेंगे जब अगली शिफ्ट के कार्मिक पहुंच जाएंगे। मतगणना कर्मियों को भोजन व जलपान मतगणना हाल में ही उपलब्ध कराया जाएगा। मतगणना स्थल पर लाई गईं मतपेटिकाओं की सील आदि की जांच कर लें। कार्मिकों के प्रशिक्षण में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर ड्यूटी से मुक्त करने की गुहार लगाई है। कार्मिकों ने प्रार्थनापत्रों में विवाह, कोरोना पॉजिटिव, सर्दी, जुकाम से पीड़ित होने का हवाला दिया है। मतगणना में तीन हजार से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन करीब एक सैकड़ा लोगों ने ड्यूटी काटने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। प्रशिक्षण स्थल पर प्रार्थनापत्र देने वालाें में से तीन ने विवाह, दो ने एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव, दो ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव, एक महिला अभ्यर्थी ने हीमोग्लोबिन की कमी, सर्दी, जुकाम से पीड़ित बताया है। मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने कहा कि जिन्हें वास्तव में दिक्कत है और ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, ऐसे लोगों पर विचार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election Results: सियासी महकमे में हलचल तेज! तेजस्वी-नीतीश को मात, मोदी के हनुमान ने बदला सारा खेल

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की वोट गिनती आज जारी है। राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला कड़ा देखा जा...
spot_img

Latest Stories

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵