back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जलाशयों के मामले में हाई कोर्ट से रांची नगर निगम ने मांगा समय

रांची, 04 मार्च (हि.स.)। रांची के सभी जलाशयों की तीस साल पहले की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए रांची नगर निगम ने झारखंड हाई कोर्ट से समय मांगा है। अब इस मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी। मामले की झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाना चाहिए। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अदालत जलाशयों के संरक्षण को लेकर गंभीर है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान नगर निगम से तीस साल पहले रांची में स्थित जलाशयों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी। इस दौरान अदालत ने प्रार्थी की सुरक्षा देने में देरी पर रांची एसएसपी को ऑनलाइन हाजिर होने का निर्देश दिया। अदालत ने पूछा कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रार्थी को सुरक्षा देने में देरी क्यों की गई? अदालत ने इसकी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया है। रांची के बड़ा तालाब और जिले के आसपास के जल स्रोतों को संरक्षित करने और इसमें हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। जनहित याचिका में कहा गया था कि बड़ा तालाब, कांके डैम एवं धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों ने हड़प ली है। वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जिसका विपरीत असर जलाशयों पर पड़ रहा है। इतना ही नहीं रांची में तालाबों की स्थिति भी बदतर होती जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵