back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उच्च शिक्षामंत्री भाटी ने लिखा कुलपति-प्राचार्यों को पत्र, संकट के दौर में आगे आकर मदद करें यूनिवर्सिटी-कॉलेज’

बीकानेर, 29 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने समस्त राज्य पोषित विश्वविद्यालयों तथा सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कोविड.19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण, संसाधन एवं आर्थिक सहयोग मुहैया करवाने का आह्वान किया है। कुलपतियों और प्राचार्यों को लिखे गए पत्र में भाटी ने कहा है कि देश और प्रदेश में कोविड.19 की दूसरी लहर के कारण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सहित आमजन अत्यधिक संकट से जूझ रहे हैं। इस संक्रमण के कारण बढ़ते मरीजों के उपचार के लिए राज्य में आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, बैड, आक्सीमीटर, दवाइयां और अन्य चिकित्सा उपकरणों की अत्यधिक आवश्यकता है। इस महामारी से लडऩे के लिए प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं और भामाशाहों द्वारा यथाशक्ति सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं ने पूर्व में भी विभाग द्वारा किए गए आग्रह पर राज्य सरकार को इस महामारी के दौरान विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की थी। इसी श्रृंखला में भाटी द्वारा संकट की इस घड़ी में यथा शक्ति चिकित्सा उपकरण, दवाइयां एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर मानव सेवा में अपना अमूल्य सहयोग देने की अपील की गई है, जिससे आमजन का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कोविड प्रबंधन के लिए इन संस्थानों के परिसरों के उपयोग की अनमुति सरकार, स्थानीय प्रशासन या चिकित्सा विभाग को देने तथा कोविड महामारी विरूद्ध जनचेतना के लिए आनलाइन वेबिनार, संगोष्ठियां और वर्कशॉप आदि आयोजित करने का आह्वान भी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵