back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व पुलिस टीम जांच में जुटी खून से लतपत पुत्रवधू को देख दंग रह गए पिता मीरजापुर, 11 जून (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार राय, थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, फारेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। इमिलिया कला गांव निवासी राजेश पाल पुत्र घबडू पाल की शादी पांच वर्ष पूर्व चंदौली के श्रीपुर नरकटी गांव निवासिनी निर्जला से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक लड़का व एक लड़की हुई। आरोप है कि राजेश पाल ट्रक चालक है और नशे में आए दिन वह पत्नी से विवाद करता था। गुरुवार की रात राजेश पाल के पिता घबडू पाल पास स्थित अपने दूसरे मकान में सोने चले गए। शुक्रवार की भोर जब वह पुराने घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था। वह घर में घुसे तो नजारा देख दंग रह गए। जहां एक ओर दो मासूम बच्चे सो रहे थे तो दूसरी ओर खून से लथपथ पुत्रवधू मौत के नींद सोई पड़ी थी। घबडू पाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵