back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकाः कैपिटल हिल में एकबार फिर हिंसा की आशंका, भारी सुरक्षा बल तैनात, सांसदों को चेतावनी

वॉशिंगटन, 04 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के कैपिटल हिल में चार मार्च को एकबार फिर हिंसा की आशंका से अमेरिका में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। याद रहे कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और परिणाम के बीच 6 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक कैपिटल हिल में घुस आए थे और सांसदों को किसी तरह से अपनी जान बचानी पड़ी थी। अमेरिका में एकबार फिर कैपिटल पर हमले को लेकर अधिकारियों ने वहां के सांसदों को चेताया है। स्थानीय समयानुसार बुधवार को अधिकारियों की ओर से सांसदों को सतर्क करते हुए संदेश दिया गया कि 4 मार्च को कैपिटल हिल में खतरे की आशंका है। इसके साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सूत्रों का हवाला देते हुए सीएनएन में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। इसके अनुसार, एफबीआई द्वारा यह जानकारी दी गई है। बुधवार को सदन में पेश पुलिस सेफ्टी बिल पर गुरुवार को होने वाले वोटिंग को भी टाल दिया गया है।इसके साथ ही कैपिटल हिल के चारों तरफ भारी सुरक्षा बलों को तैनात कर किसी भी हालात से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵