back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवर्धन ब्लॉक : साड़ी बदल बदलकर फर्जी मतदान करती युवती पकड़ी

मथुरा, 29 अप्रैल(हि.स.)। मथुरा जिले के गोवर्धन ब्लॉक की अड़ींग ग्राम पंचायत के बूथ से पुलिस ने साड़ी बदल बदलकर फर्जी मतदान करती युवती को पकड़ा है। गुरूवार शाम आरओ ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अतिसंवेदनशील अडींग ग्राम पंचायत के कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर गुरूवार दोपहर बाद एक युवती पिता के पक्ष में साड़ी बदल-बदलकर फर्जी मतदान कर रही थी। युवती को फर्जी मतदान के दौरान बूथ में पकड़ लिया गया। फर्जी मतदान की जानकारी लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया। महिला चौकी प्रभारी संगीता मय फोर्स के अडींग बूथ पर पहुंचीं। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरओ संतराम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, युवती को गिरफ्तार कर लिया है, सेक्टर मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR खतरनाक चीज नहीं, EVM से चोरी असंभव’- CM उमर अब्दुल्ला के बयान से ‘INDIA’ गठबंधन को लगा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के बीच एकजुटता की कमी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵