back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अशोकनगर पुलिस ने झांसी से चुराई गईं 31 मोटरसाइकिलों सहित 06 आरोपित पकड़े

अशोकनगर,10 जून(हि.स.)। जिले की पिपरई थाना पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 31 मोटरसाइकिलें जप्त कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों द्वारा उक्त सभी मोटरसाइकिलें झांसी (उ.प्र.) से चोरी किए जाना कबूल किया है। पिपरई पुलिस को मिली बढ़े स्तर पर सफलता पर एसपी रघुवंश सिंह द्वारा पिपरई पुलिस थाने पर गुरुवार को प्रेसवार्ता का पूरे मामले का खुलासा किया गया। पुलिस खुलासे में बताया गया कि उक्त 6 आरोपितों से जप्त की गईं सभी मोटारसाइकिलें झांसी से चुराई जाना कबूल की गईं हैं, तथा आरोपितों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में झांसी पुलिस को अवगत कराया गया है। बताया गया कि पकड़े गए आरोपितों में एक आरोपित शातिर वाहन चोर है, जो पूर्व में वाहन चोरी के मामले में जिले के कदवाया थाने एवं झांसी में गिरफ्तार हो चुका है। पिपरई टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पिछले 20 दिनों में वाहन चोर पकडऩे की यह तीसरी कार्रवाई है। टीआई ने बताया गया पकड़े गए आरोपितों में बल्लू प्रजापत झांसी, ऋषभ लोधी सर्करा ईसागढ़, नीतू लोधी, अभिषेक लोधी,धर्मेन्द्र जाटव गोपालपुरा ईसागढ़, तथा आकाश कुशवाह शामिल हैं। पिपरई पुलिस की इस बढ़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार /देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

अशोकनगर में सिंधिया का ‘Love You Too’ वीडियो वायरल, जनसभा में दिखा जनता से जुड़ाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अशोकनगर जिले के प्रवास पर थे। अपने...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵