back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुष चिकित्सकों की समस्या विधानसभा में उठाएंगे सुदेश महतो

रामगढ़, 10 जून (हि.स.)। आयुष चिकित्सकों की समस्या के समाधान के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो विधानसभा में सवाल करेंगे। गुरुवार को यह घोषणा उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से मिलने के बाद की। सुदेश महतो ने कहा कि आयुष चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की तरह काम कर रहे हैं। अगर वह खुद असहाय रहेंगे, तो दूसरों की सहायता कैसे करेंगे। वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखेंगे ताकि आयुष चिकित्सकों की जायज मांगे जल्द पूरी हो सके। सुदेश महतो के आवासीय कार्यालय में आयुष चिकित्सक संघ के पदाधिकारी डॉ ऋतुराज पहुंचे थे। उन्होंने आजसू सुप्रीमो से कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में आयुष चिकित्सकों को एलोपैथिक चिकित्सकों के समतुल्य वेतन मिलता है लेकिन झारखंड सरकार आयुष चिकित्सकों को कई लाभ से वंचित रख रही है। संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र 67 वर्ष करने, प्रतिवर्ष 10 फीसदी की वेतन वृद्धि करने, आयुष चिकित्सकों के रिक्त पदों पर बिना शर्त सीधी नियुक्ति करने, नियमित चिकित्सकों की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं देने, ईपीएफ की कटौती और सेवा पुस्तिका खोलने, कोरोना संक्रमितों के ईलाज में लगे डॉक्टरों के निधन पर गरीब कल्याण योजना के तहत 50 लाख का मुआवजा देने व आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल थी लेकिन सरकार ने कोई पहल नहीं की। आजसू सुप्रीमो को मांग पत्र सौंपने वालों में केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ ऋतुराज, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵