back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज के अधूरे म्यूजिक वीडियो का नाम अधूरा रखा गया

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवंगत टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के अधूरे म्यूजिक वीडियो का नाम अधूरा रखा गया है। म्यूजिक लेबल सारेगामा के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट लिखा, एक अधूरा गाना एक अधूरी कहानी हैशटैग अधूरा.. जल्द आ रहा है। ट्वीट में एक पोस्टर भी दिखाया गया है, जिसमें एक जलती हुई मोमबत्ती है। पोस्टर में लिखा है, एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी.. सिडनाज का गाना। जल्द ही रिलीज होगा। अधूरा दिवंगत अभिनेता की स्मृति को श्रद्धांजलि है। इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ होंगे और इस साल की शुरूआत में इस लोकप्रिय जोड़ी ने गाने के संगीत वीडियो के लिए आखिरी बार एक साथ शूटिंग की थी। श्रेया घोषाल और अर्को ने गाने का संगीत तैयार किया है। अधूरा सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। बाबुल का आंगन छूटे ना, दिल से दिल तक और बालिका वधू जैसे शो में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विजेता के रूप में सामने आए। उनका 2 सितंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में मां रीता शुक्ला और दो बहनें हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵