back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : मादक पदार्थों के तस्करों के लिए छत्तीसगढ़ सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा : भाजपा

रायपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने प्रदेश में शराब तस्करी के मामलों में हो रहे इज़ाफ़े को लेक प्रदेश सरकार और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब समेत मादक पदार्थों की खपत बढ़ गई है और इनकी तस्करी के नज़रिए से तस्करों के लिए छत्तीसगढ़ सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में तस्करी की बढ़ती वारदातें चिंताजनक हैं और शासन-प्रशासन के स्तर पर कड़ी कार्रवाई करके तस्करी के इस गोरखधंधे पर लगाम कसने में विफलता प्रदेश सरकार की नीयत-नीति-नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि जबसे देश में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी और लॉकडाउन की घोषणा हुई, तबसे लेकर कोरोना संक्रमण की मौज़ूदा दूसरी लहर और प्रदेश के प्राय: ज़िलों में लॉकडाउन के वर्तमान दौर तक मादक पदार्थों के साथ-साथ शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इसे लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं है। राजधानी के निकटवर्ती अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पचेड़ा के पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की अंतरराज्यीय 12 पेटी 31 पव्वा शराब के साथ गिरफ़्तारी के मद्देनज़र शर्मा ने सवाल किया कि जब प्रदेश के अमूमन सभी ज़िलों में लॉकडाउन जारी है, तब चंडीगढ़ की शराब राकी थाना के कुर्रूखार तक पहुँची कैसे? पूर्ण शराबबंदी का नारा गंगाजल की कसम खाकर देने वाली यह प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण शराब नीति का दुष्परिणाम है कि प्रदेश में गाँव-गाँव और गली-गली में शराब के अवैध ठिकाने खुल गए हैं और कोरोना प्रोटोकॉल तक का उल्लंघन करके तस्कर गाँव-गाँव शराब पहुँचाने में लगे हैं। शर्मा ने कहा कि शराब की कोचियागिरी जब प्रदेश सरकार का प्रिय शगल बन गया है तो प्रदेश में अन्य प्रदेशों से शराब की तस्करी कैसे रुकेगी? हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵