back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जियो और जीने दो संगठन ने विभिन्न गांवों में कपड़े वितरण शिविर लगाकर जरूरतमंदों में बांटे कपड़े व अन्य सामान‘

उधमपुर, 10 जून (हि.स.)। गैर सरकारी संगठन ‘जियो और जीने दो‘ द्वारा प्रधान तारिक शाह की अध्यक्षता में पंचायत मानसर के पंगारा जागीर, चनोर, के साथ-साथ कई अन्य गांव में कपड़े वितरित करने का कार्यक्रम अयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को कपड़े, सैनिटाइजर व मास्क वितरित करने के साथ-साथ उन्हंे कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधान तारिक शाह ने बताया कि उनका संगठन गरीब व जरूरतमंद लोगों की किसी न किसी प्रकार से सहायता करता रहता है। वहीं आज भी उनके संगठन ने पंचायत मानसर के पंगारा जागीर, चनोर के साथ-साथ कई अन्य गांव में कपड़े वितरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे गए। इसके उपरांत जरुरतमंद परिवारों में कपड़े, जूते, बैग और अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित की गई। इस अवसर पर संगठन द्वारा लोगों को जागरूक किया गया कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई लड़ने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ उन्होंने तमाम लोगों से अपील की कि कोरोना टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। टीकाकरण कोरोना से सुरक्षा का लाभकारी तरीका है। अठारह वर्ष की आयु से ऊपर हर व्यक्ति कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाएं और सामाजिक दूरी का अवश्य ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पिछले कई सालों से क्लॉथ बैंक चलाया जा रहा है जिसके तहत जरुरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए जाते हैं। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे शिविर आयोजित करवाए जा चुके हैं। संगठन द्वारा इंसानियत और पर्यावरण के लिए किए जाने वाले कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के प्रधान तारिक शाह के साथ कार्यक्रम संचालक नीना कौल, राजेश खजूरिया, संतोष कुमारी, पवन के अलावा मानसर के सरपंच हंसराज, कुलदीप कुमार, पंच सरदार बीबी, पंच जट्टी बीबी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵