back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द वारियर के निर्माताओं ने किया आधी का फर्स्ट लुक जारी

चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक एन. लिंगुसामी की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म द वारियर के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म में आधी का फर्स्ट लुक जारी किया। इस फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। यह पहली बार है जब राम जाने-माने निर्देशक लिंगुसामी के साथ काम कर रहे हैं और इस फिल्म के साथ राम की कॉलीवुड में शुरुआत होगी। टीम ने इस बात का भी खुलासा किया कि आदि ने फिल्म में गुरु नाम का एक किरदार निभाया है, जिसे बुराई का मास्टर कहा जाता है। फिल्म में शानदार स्टार कास्ट है। फिल्म में कृति शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह सीटी महालक्ष्मी नामक एक किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म में अभिनेत्री अक्षरा गौड़ा भी मुख्य भूमिका में है। श्रीनिवास चित्तूरी द्वारा निर्मित श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन के बैनर तले बनी द वॉरियर को पवन कुमार प्रस्तुत करेंगे। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...