back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: सोने से पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, वापस आ जाएगी खोई हुई खूबसूरती

लड़कियां अपनी खूबसूरती को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहती। अगर आप भी गोरी त्वचा पाना चाहती है, तो रात को सोने से पहले अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव कीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्लीन और चमकती त्वचा भला किसी महिला को पसंद नहीं है लेकिन कई बार ऐसी चाहत रखने के बावजूद भी चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स, डलनेस की समस्या होने लगती है। वही गलत खानपान की वजह से भी खूबसूरती गायब हो जाती है। अगर आप अपनी खूबसूरती को वापस पाना चाहती हैं तो आपको सोने से पहले अपने स्किन केयर रूटीन में थोड़े बदलाव कर लेनी चाहिए। इस तरह से आप अपनी खोई हुई खूबसूरती को वापस पा सकती है। सोने से पहले की यह स्किन केयर रूटीन आपकी त्वचा को सेल्फ रिपेयर करती है और आपकी गोरी त्वचा निखर जाती है।

चेहरा साफ करें

अगर आप एक वर्किंग वुमन है तो सबसे पहले चेहरे से मेकअप को हटाकर सोना चाहिए, क्योंकि मेकअप में मौजूद केमिकल प्रोडक्ट्स चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बाद हो जाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं, ऐसा करने से सारी अशुद्धियां खत्म हो जाती है।

फेसमास्क

जब चेहरे से नमी खत्म हो जाती है तो चेहरे का ग्लो चला जाता है। ऐसे में आपको मुल्तानी मिट्टी और चंदन के फेस मास्क का इस्तेमाल करना है। यह आपके चेहरे को अंदर से ठंडक देता है और त्वचा को गोरा कर देता है।

मॉइश्चराइज जरूर करें

चेहरे पर मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल का प्रयोग करे। इस तरह से आपके चेहरे पर झुर्रियों जैसी समस्या नहीं आती।

आई केयर

आजकल ज्यादातर महिलाएं लैपटॉप और मोबाइल पर अपना ज्यादा समय बिताती है खासकर वर्किंग वूमंस। ऐसे में आपको अपनी आंखों की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए क्योंकि, डार्क सर्कल्स जैसी प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले अपने आंखों में आई ड्रॉप जरूर डालें। इसके अलावा डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए बादाम का तेल, जैतून का तेल या फिर नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵