back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Navratri Makeup Look: दुर्गा पूजा के लिए हो रही हैं रेडी, तो बस 10 मिनट में करें परफेक्ट मेकअप

नवरात्रि के मौके पर अलग दिखने के लिए खास मेकअप टिप्स फॉलो करना चाहिए। इस तरह से आपका लुक कंप्लीट लगने के साथ कम समय में रेडी हो जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नवरात्रि के दिनों में माता की पूजा करने के लिए महिलाएं सुबह उठकर सज- संवरकर माता रानी की पूजा में जुट जाती हैं। अगर आप भी नवरात्रि की पूजा के लिए लेट हो रही हैं, तो आपको झटपट तरीके से 10 मिनट में ऐसा मेकअप लुक क्रिएट करना चाहिए। आजकल ज्यादातर महिलाओं को नवरात्रि में बंगाली लुक पसंद आता है। आप भी कुछ इस तरह का मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। 

बोल्ड आई मेकअप

दुर्गा पूजा में बंगाली लुक ले रही हैं तो आपको बोल्ड मेकअप क्रिएट करना चाहिए। इस तरह के मेकअप में आपको स्मोकी आई मेकअप मिलता है। आई मेकअप करते समय आपको डार्क कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करना है। काजल को लगाने की बजाय इसे ब्लेड करना है। इस तरह से आपकी आंखें बोल्ड नजर आती है। यह मेकअप लुक आपकी पूरी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाता है। नवरात्रि के त्यौहार में आप सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आएंगी।

सिंपल लुक

अगर आप नवरात्रि में सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको सिंपल मेकअप ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको सिंपल बेस रेडी करना है। इसके बाद हल्का सा ब्लश और हाईलाइट करना है। अब आपको गोल्ड आई लाइनर लगाना है। सबसे आखरी में आप मेकअप सेटिंग स्प्रे अप्लाई करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इस तरह का मेकअप आपके आउटफिट पर भी डिपेंड करता है। अगर आपने सिंपल आउटफिट पहना हुआ है तो सिंपल मेकअप मैचअप करें।

न्यूड मेकअप लुक

नवरात्रि के त्यौहार में अलग तरीके से तैयार होना है और सबसे हटकर दिखना है तो न्यूड मेकअप लुक ट्राई करें। इसके लिए आपको आंखों पर लाइट कलर का आईशैडो लगाना है। लिपस्टिक आपको न्यूड शेड रेड, ब्राउन, पिच कलर की लगानी है। इस तरह से आपका मेकअप बहुत कम समय में कंप्लीट हो जाता है। इस तरह का मेकअप करने के लिए आपको सिर्फ 10 मिनट लगते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। माता के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...