back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपके किचन में मौजूद है बालों को काला करने का नुस्खा, सरसों का तेल है नेचुरल तरीका

सफेद बालों को काला करने के लिए महिलाएं क्या-क्या तरीका अपनाती हैं, लेकिन आप इसे घर में रखी चीज की मदद से काला कर सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल सफेद बालों की समस्या आम बात हो गई है। नेचुरल तरीकों से बालों को काला किया जा सकता है इसके लिए केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ती है। आपको नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहिए। सरसों के तेल का इस्तेमाल करके और इसमें करी पत्ते को मिलाकर बालों को अच्छी तरह से काला किया जा सकता है।

सरसों का तेल

किचन में रखा सरसों का तेल बालों को नेचुरल तरीके से काला कर देता है इसके लिए आपको बाहर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी रखते हैं। 

करी पत्ता

करी पत्ता खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ता है बल्कि हेयर केयर के लिए भी एक नेचुरल तरीका है। कड़ी पत्ते की मदद से समय-समय पर सरसों के तेल में इसे मिलकर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकती हैं। करी के पत्ते में भी बीटा कैरोटीन और प्रोटीन होता है।

कैसे बनेगा तेल 

बालों को काला करने के लिए तेल बनाने के लिए सरसों के तेल में करी पत्ता डाल दीजिए। आपको धीमी आंच पर सरसों का तेल पकाना है और इसमें कड़ी पत्ता डाल देना है कड़ी पत्ते का रंग काला ना हो तब तक गैस बंद ना करें। अब इसे छानकर एक बोतल में भर लीजिए।

बालों में कैसे लगाएं तेल

बालों में इस तेल को लगाने के लिए सही तरीका है कि आप इसे जड़ से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगाएं। इस तेल से हल्के हाथों से सर में मालिश करें इसके बाद एक से दो घंटे तक बालों पर रहने दीजिए। दो से तीन घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अब अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करना है इस तरह से नेचुरल काले बाल मिलेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...