back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips: घर पर करें पार्लर जैसा हेयर स्पा, जानिए क्या है आसान तरीका

गर्मियों के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। महिलाएं पार्लर में स्पा के लिए फिजूल खर्च करती हैं आप घर पर ही बेहतर तरीके से हेयर स्पा कर सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम त्वचा के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचता है क्योंकि इस मौसम में धूप, धूल, मिट्टी की वजह से बाल रफ हो जाते हैं। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं पार्लर में हजारों रुपए खर्च करती है, लेकिन यह असर कुछ समय के लिए ही होता है। कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बीच पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता, तो ऐसे में आप घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं।

स्पा क्रीम बनाने का सामान

एलोवेरा

गुलाब जल

दही

केला

अरंडी का तेल

क्रीम बनाने की विधि

  • घर पर ही आसान तरीके से स्पा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जेल ले लीजिए। 
  • अब इसे ब्लेंडर में डाल दीजिए अब इसमें दही और पका हुआ केला डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • जब मुलायम सा पेस्ट तैयार हो जाए तब इसमें आरंडी का तेल मिला दीजिए। अब इस पेस्ट को सूती कपड़े से छान लीजिए।

कैसे करें इस्तेमाल

इस पेस्ट को इस्तेमाल करने के लिए रात को बालों में सबसे पहले थोड़ा सा तेल लगा लीजिए। सुबह उठने के बाद अब तैयार किए हुए पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक अच्छी तरह से लगाएं। अब इसे 1 घंटे तक बालों पर लगा हुआ छोड़ दीजिए और बालों को शैंपू से धो लीजिए।

क्या मिलेगा फायदा

होममेड स्पा क्रीम में किसी तरह का केमिकल नहीं पाया जाता है यह आपके बालों को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। इस क्रीम को लगाने से आपके बाल न केवल शाइनी बनते हैं, बल्कि मजबूत भी हो जाते हैं। क्रीम को स्कैल्प पर लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ भी होती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महंगे प्रोडक्ट्स भूल जाएं, सर्दियों में डैंड्रफ के लिए यह घरेलू नुस्खा अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है और यह न केवल बालों की खूबसूरती को प्रभावित करती है, बल्कि...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵