नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बालों के झड़ने की समस्या आजकल आम बात हो गई है क्योंकि बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल और खानपान की वजह से ऐसा होता है। अगर आप हफ्ते में दो-तीन बार कलौंजी के तेल से बालों की मालिश करें तो बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा। बालों की कई समस्याओं के लिए कलौंजी का बीज एक रामबाण इलाज है। आजकल ज्यादातर महिलाएं नेचुरल तरीके से बालों का ख्याल रख रही हैं और यह बी आपके बालों को काले, घने और मजबूत रखते हैं। कलौंजी के बीच से तेल किस तरह से बनता है यह जान लीजिए।
कैसे बनेगा कलौंजी का तेल
- कलौंजी का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा चम्मच कलौंजी लेना है। इसके बाद 200 मिली नारियल का तेल ले लीजिए। अब कैस्टर ऑयल और एक चम्मच मेथी ले लीजिए।
- तेल बनाने के लिए आपको कलौंजी और मेथी के बीच को पीसकर पाउडर बना लेना है। इस पाउडर को एक बोतल में भर लीजिए और नारियल का तेल मिक्स कर दीजिए।
- अब आप इस मिश्रण में कैस्टर ऑयल अच्छी तरह से मिला दीजिए और बोतल को बंद कर दीजिए।
- जब आपका यह मिश्रण तैयार हो जाए तो इस तेज धूप में रख दीजिए और एक दो बार हिलाकर इस तेल से अपने बालों की मालिश करें।
बालों को मिलते हैं कई फायदे
कलौंजी के बीच में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी बनता है, डेंड्रफ की समस्या खत्म करता है और बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है। कलौंजी में लिनोलिक एसिड होता है जो सफेद बालों की समस्या को भी खत्म कर देता है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




