back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! PPF में निवेश से पहले इन 5 बातों पर ज़रूर दें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

PPF एक सुरक्षित और टैक्स फ्री निवेश विकल्प है, लेकिन 15 साल का लॉक-इन, सीमित निवेश सीमा और घटती ब्याज दर जैसे पहलुओं पर निवेश से पहले ज़रूर विचार करना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को कहीं सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और टैक्स बचाने की सोच रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके ज़हन में ज़रूर आया होगा। सरकारी गारंटी, टैक्स फ्री ब्याज और मैच्योरिटी पर पूरी छूट जैसी खूबियों के चलते पीपीएफ हर निवेशक की पहली पसंद बन चुका है।

क्या हैं कमज़ोर पहलू?

दरअसल, फायदे के साथ पीपीएफ में कुछ ऐसी शर्तें और सीमाएं भी हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना भविष्य में आर्थिक संकट या पछतावे की वजह बन सकता है। इसलिए निवेश से पहले इन 5 अहम बातों को समझना बेहद ज़रूरी है।

1. 15 साल का लंबा लॉक-इन पीरियड 

पीपीएफ में पैसा डालते ही वह पूरे 15 साल के लिए लॉक हो जाता है। यानी ज़रूरत पड़ने पर भी आप इसे समय से पहले नहीं निकाल सकते (कुछ खास हालात को छोड़कर)। आज के दौर में जब ज़िंदगी और जरूरतें दोनों तेजी से बदल रही हैं, ऐसे में इतना लंबा लॉक-इन आपके वित्तीय लचीलापन को प्रभावित कर सकता है।

 2. ब्याज दर तय नहीं, सरकार हर तिमाही कर सकती है बदलाव

PPF की ब्याज दर सरकार हर तीन महीने में तय करती है। यानी आज जो रिटर्न 7.1% है, वो कल घटकर 6.5% भी हो सकता है। पहले यह दर 12% तक पहुंच चुकी थी, लेकिन अब गिरकर सात के आसपास पहुंच गई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि भविष्य में इसका रिटर्न कितना होगा।

 3. महंगाई के मुकाबले कमज़ोर साबित हो सकता है रिटर्न

मान लीजिए PPF से आपको 7% रिटर्न मिल रहा है और महंगाई 6% है, तो असल में आपके पैसे की क्रय शक्ति बढ़ी नहीं सिर्फ 1% की बढ़ोतरी हुई। लंबी अवधि में महंगाई को मात देने के लिए PPF से बेहतर विकल्प जैसे ELSS या म्यूचुअल फंड हो सकते हैं, जो संपत्ति निर्माण (Wealth Creation) में ज्यादा असरदार हैं।

 4.म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा।

सालाना निवेश की सीमा सिर्फ ₹1.5 लाख बड़े लक्ष्य के लिए नाकाफी

PPF में एक साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक ही निवेश किया जा सकता है। अगर आप रिटायरमेंट के लिए मोटा फंड बनाना चाहते हैं, तो अकेला PPF काफी नहीं होगा। इसके साथ VPF, म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा।

 5. जॉइंट अकाउंट नहीं खोल सकते सीमित विकल्प

PPF अकाउंट सिर्फ एक व्यक्ति के नाम पर ही खोला जा सकता है। यानी इसमें जॉइंट अकाउंट की सुविधा नहीं मिलती। हालांकि नॉमिनी जोड़ा जा सकता है, लेकिन एक से ज्यादा खाते खोलना नियमों के खिलाफ है।

आंख मूंदकर निवेश से बचें

PPF एक बेहतरीन और सुरक्षित निवेश विकल्प है, इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले उसके हर पहलू को समझना ज़रूरी है। लाभ के साथ-साथ सीमाओं को भी जानें, तभी जाकर आप एक संतुलित और स्मार्ट निवेशक बन पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵