back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Makeup Brush Type: कई तरह के होते हैं मेकअप ब्रश, कहां और कैसे करें इस्तेमाल

मेकअप ब्रश का सही इस्तेमाल करके एक परफेक्ट मेकअप लुक लिया जा सकता है। आपको बताया जाएगा कि कौन सा ब्रश कब इस्तेमाल किया जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मेकअप महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। मेकअप करते समय कई तरह के ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। कई महिलाएं उनके इस्तेमाल से भी अनजान होती हैं। अगर आपके पास भी तरह-तरह के मेकअप ब्रश है और आपको नहीं पता कि किस कैसे इस्तेमाल करना है तो यहां जान लीजिए। स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से भी मेकअप ब्रश मिलता है। अगर आप मेकअप ब्रश का सही इस्तेमाल नहीं करती हैं तो पूरा मेकअप खराब भी हो सकता है। 

फाउंडेशन ब्रश

फाउंडेशन ब्रश काफी चौड़े होते हैं इसके अलावा ब्लेंडर भी होता है। आप चाहे तो ब्रश या फिर ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को चेहरे पर लगा सकती हैं। ब्रश से फाउंडेशन को चेहरे पर फैलाने के बाद ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंसीलर ब्रश

कंसीलर ब्रश काफी पतले होते हैं यह छोटा, पतला और फ्लैट होता है। आप बेहद ही आसान तरीके से आंखों के नीचे के दाग-धब्बे या फिर रेडनेस को कंसीलर ब्रश से ब्लेड कर सकते हैं।

पाउडर ब्रश

फाउंडेशन लगाने के बाद सेटिंग पाउडर की जरूरत होती है इसके लिए एक मोटा और घना ब्रश होता है। इसकी मदद से आप लूज पाउडर को आसानी से अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। 

ब्लश ब्रश

चेहरे को ब्लड लुक देने के लिए आप एंगेल्ड या गुंबद के आकार का ब्रश ट्राई कर सकती हैं। यह चेहरे पर ब्लड लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से आसानी से ब्लड लगा सकती हैं। 

हाईलाइटर ब्रश

आजकल लड़कियां हाइलाइटर लगाना बहुत पसंद करती है इसके लिए सही ब्रश का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। हाइलाइटर ब्रश पंखे के आकार का होता है जिसकी मदद से आप गालों की हड्डियों, नाक और ब्रो बोन को हाईलाइट कर सकती हैं।

आईशैडो ब्रश

आई मेकअप करने के लिए आईशैडो ब्रश बेहद जरूरी होता है। इस ब्रश की पहचान है कि यह छोटा और फ्लैट होता है। यह आपकी पाल को पर आसानी से आईशैडो लगाने के काम आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...