back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lips Care Tips: घरेलू तरीके से होठों को दें गुलाबी रंग, गुलाब की पंखुड़ियां जैसे दिखेंगे लिप्स

आजकल किसी भी मौसम में होंठ रूखे सूखे हो जाते हैं। अपने होठों को गुलाबी बनाने के लिए आप नेचुरल तरीका इस्तेमाल करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए होंठ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप लिपस्टिक और लिप बाम की जगह नेचुरल तरीके से होठों को गुलाबी बना लें तो बार-बार लिपस्टिक की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने होठों को पिंक और सॉफ्ट बनाने के लिए आपको नेचुरल स्क्रब इस्तेमाल करना होगा यह बिल्कुल केमिकल फ्री होता है और होठों की ड्राइनेस को दूर करता है।

शहद और चीनी का स्क्रब

अपने होठों को गुलाबी बनाने के लिए आपको शहद और चीनी का स्क्रब इस्तेमाल करना है। आपको इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और स्क्रब की तरह होठों पर अप्लाई करना है। आपको इसे अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। ऐसा करने से नेचुरल तरीके से आपके होंठ मुलायम और पिंक हो जाते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका 

शहद और चीनी का स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे उंगलियों की मदद से होठों पर लगाना है। अब आपको इस स्क्रब को एक से दो मिनट तक होठों पर रखकर मसाज करना है। इसके बाद आपको गीले कपड़े से अपने होठों को साफ कर लेना है। इतना करने के बाद गुनगुने पानी से होठों को अच्छी तरह से धो लीजिए। आखिर में आपके होठों पर कोकोनट ऑयल लगाना है।

फायदेमंद है नेचुरल स्क्रब 

होठों के लिए यह नेचुरल स्क्रब आपको रेगुलर यूज करना है इससे आपके होंठ नर्म और मुलायम बन जाते हैं। इतना ही नहीं आपको लिपस्टिक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि नेचुरल तरीके से होठ पिंक हो जाते हैं। आपको अपनी स्किन केयर में इस तरीके को रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए। होठ एक नाजुक हिस्सा होता है जिस पर आपको किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक मिलती है जो आपके होठों को रूखा-सूखा बन सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण, खराब खान-पान के कारण कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार हमारे स्क्रीन...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...