back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन आसान घरेलू उपायों से बालों को बनांए रेशम जैसे सिल्की, जानें कारगर नुस्खा

आजकल की भागती-दौड़ती लाइफस्टाइल में बालों का ख्‍याल रखना भूल जाते है ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसा नुस्खा लेकर आए है जिसमें आपके रुखे बाल हो जाऐगें चमकदार और काले।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल भागदौड़ भरी रुटीन में हम अपना ख्‍याल रखना तो भूल ही जाते है। इसका नतीजा होता है फेस का डलनेस, बालों का ड्राई होकर टूटना,झड़ना, समय मिला तो हम स्किन का फिर भी थोड़ा बहुत ध्यान रख लेते हैं।  लेकिन बालों में ऑयलिंग नहीं, ऐसे ही जल्दी में बांधकर चल देना, जिससे बाल काफी उलझ जाते है, और उनकी चमक कही खो सी जाती है लेकिन अब आप घर बैठे भी इन उपायों को अपनाकर बालों को सिल्की और सुंदर बना सकते है आइए जानते है वो कारगर उपाय। 

1.नारियल तेल लगाकर बालों को बनाएं स्मूद

बालों को पोषण देने बहुत जरूरी होता है कि इसमें तेल लगाया जाएं, जिससे बालों के उलझन को ठीक करने के लिए काफी प्रभावी होता है, इसके लिए आप नानी दादी के टाइम से चले आ रहे नारियल के तेल को अपने बालों में अच्छे से लगाएं, और बाद में धो लें। ऐसा करने से ना आपके बाल मुलायम होगें बल्कि बालों में नमी भी आएगी जिससे आपके बाल कम उलझेगें। 

2. एलोवेरा जेल से सुलझाएं बाल

बालों के लिए अमृत का काम करनेवाला एलोवेरा जिसका ताजा गुदा या मार्केट में आनेवाला जेल भी लगा बालों को शाइनी व चमकदार बना सकते है, एक छोटी सी मात्रा में एलोवेरा जेल को बालों में लगा मसाज करें, इसके बाद धो ले। इससे भी आपके बाल उलझेगें कम लेकिन इसमें सावधानी रखें इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरrर कर ले। 

3. दूध और मलाई से बनेंगे सिल्की

बालों को पोषण देने दूध और मलाई का उपयोग बेहद कारगर माना जाता है, इसके लिए थोड़ा सा दूध और मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और बालों में लगाकर बाद में धो ले। ये उलझे बालों को ठीक करने में मदद करता है। 

4. टी पेपर भी बेहद कारगर

उलझे बालों को सुलझाने में टी पेपर भी हेल्प कर सकता है, इसके लिए टी पेपर को गरम पानी में भिगोकर उसे उसे अपने बालों में लगाएं इससे आपके बाल मुलायम व शाइनी हो जाऐगें। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को आसानी से सुलझा सकते है। लेकिन इन सब में आपके खानपान का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है जिसमें अच्छी मात्रा में पानी का पीना और हेल्दी डाइट से बाल अंदर से मजबूत होगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵