नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। महिलाएं महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है, ताकि चेहरे के दाग-धब्बे को हटा सकें। अब आपके लिए यह बहुत आसान हो गया है क्योंकि दादी नानी के नुस्खे से आप चेहरे को साफ-सुथरा कर सकती हैं। खास बात तो यह है कि आपका खोया हुआ निखार भी लौट आएगा। आपको अपनी स्किन केयर के लिए बताए गए तरीकों को फॉलो करना है।
एक्सफोलिएट करें
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। इसके अलावा आपकी त्वचा की गंदगी भी आसानी से साफ हो जाती है।
मॉइश्चराइजर
अगर त्वचा को हाइड्रेट रखना है तो इसके लिए आपको बेसन का लेप लगाना चाहिए। यह आपकी त्वचा में नमी को लॉक कर देता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। बेसन का इस्तेमाल खूबसूरती के लिए महिलाएं काफी समय से करती आ रही हैं।
सनस्क्रीन
आपको अपनी त्वचा पर गंदगी जमा होने से पहले ही उपाय कर लेना चाहिए। चेहरे पर आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे दाग-धब्बे और टैनिंग की समस्या नहीं होती। बेसन आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




