back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिगरेट ना पीने वालों को महिला ने बताया लूजर, डॉक्टर ने क्लास लगा दी

आमतौर पर सिगरेट ना पीने की सलाह दी जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की में सिगरेट ना पीने वालों को लूजर बताया है, इसके बाद डॉक्टर ने लड़की की जमकर क्लास ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। धूम्रपान को लेकर लोगों को आ किया जाता है कि इसका सेवन नहीं करना चाहिए कई विज्ञापन और फिल्मों में भी आपने देखा होगा की शुरुआत में धूम्रपान ना करने का ऐड आता है। इसी बीच बेंगलुरु के एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला को जमकर लताड़ा है। दरअसल महिला ने अपनी पोस्ट में सिगरेट ना पीने वालों को लूजर बताया था, इसके बाद डॉक्टर ने महिला के पोस्ट पर रिप्लाई करके धूम्रपान के नुकसान के बारे में बताया। आपको बता दें कि, डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति में अपने ही एक मरीज की कहानी को शेयर किया है अरे उन्होंने बताया है कि किस तरह से 23 साल की लड़की को धूम्रपान की लत लगी जिसके कारण उसकी ट्रिपल बाईपास सर्जरी की गई है।

डॉक्टर ने की महिला की आलोचना

सोशल मीडिया पर महिला का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह स्मोकर्स की तरफदारी कर रही है। महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हे स्मोकर्स और लूजर्स’ आप महिला के पोस्ट में देखेंगे कि उसने अपने हाथों में चाय और सिगरेट पड़ा हुआ है। इस पोस्ट पर डॉक्टर ने अपने ही एक मरीज का उदाहरण दिया और कहा कि , “23 साल की कम उम्र की लड़की जो स्मोक करती थी, मैंने उसकी ट्रिपल बाईपास सर्जरी की है। लूजर बनें और स्वस्थ रहें।”

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर चीजों के वायरल होने में समय नहीं लगता है। वहीं महिला और डॉक्टर का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है इसके बाद से यूजर्स डॉक्टर से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है – क्या धूम्रपान छोड़ने के बाद उसके प्रभाव को काम किया जा सकता है ? दूसरे यूज़र ने पूछा है कि, डायबिटीज के मरीज के लिए एक सिगरेट कितनी खतरनाक साबित हो सकती है ? तीसरी यूज़र ने कहा है कि गर्व से लूजर हूं। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी है जो डॉक्टर के समर्थन में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक बार फिर आम जनता को लगेगा महंगाई का झटका, कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट-तंबाकू से लेकर ये सभी होगें महंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नए साल में एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लग सकता है। सिगरेट, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵