back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर चप्पल और डंडों से हमला, वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर मंगलवार को कूचबिहार जिले में हमला हुआ। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने इस हमले को अंजाम दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर मंगलवार को कूचबिहार जिले में हमला हुआ। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने इस हमले को अंजाम दिया। हमले के दौरान काफिले की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और हंगामे का माहौल बन गया।

काले झंडे दिखाए, चप्पल और डंडों से किया हमला

घटना कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी इलाके की है, जहां शुभेंदु अधिकारी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला इलाके से गुजर रहा था, सैकड़ों TMC समर्थक वहां जमा हो गए। उन्होंने शुभेंदु को काले झंडे दिखाए, ‘चोर-चोर’ और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और काफिले की कुछ गाड़ियों पर डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े

 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में यह पूरा हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने शुभेंदु अधिकारी के काफिले को घेरने की कोशिश की, कुछ ने गाड़ियों के शीशों पर जूते और चप्पलें मारीं। पुलिस ने तुरंत कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मी खुद बाहर आकर स्थिति को संभालते नजर आए।

एक गाड़ी क्षतिग्रस्त, शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

शुभेंदु अधिकारी पर जब यह हमला हुआ तब वे बागडोगरा एयरपोर्ट से लौट रहे थे। हमले में उनके काफिले की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, शुभेंदु अधिकारी को कोई चोट नहीं आई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बीजेपी ने इस हमले के लिए सीधे TMC कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, TMC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीजेपी का ‘सुनियोजित नाटक’ बताया है। TMC नेताओं का कहना है कि यह हमला नहीं बल्कि भाजपा की पब्लिसिटी स्टंट है। इस घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं ने हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में इस तरह की घटनाएं राज्य में राजनीतिक हिंसा को और भड़का सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...