back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात के ये खूबसूरत बीच दिलाएंगे गोवा की याद, गर्लफ्रेंड के साथ करें ट्रैवल प्लानिंग

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रिप प्लैनिंग कर रहे हैं तो गुजरात की कुछ खास जगह की खूबसूरती को देख लीजिए। यहां के बीच इतने फेमस है कि आपको गोवा की याद आ जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपने अपने पार्टनर के साथ काफी लंबे समय से सुकून के पल नहीं बिताएं हैं तो गुजरात के ट्रैवल प्लेसेस के बारे में जान लीजिए। गुजरात के बीच को देखने के बाद आपको गोवा की याद आ जाएगी। यहां के खूबसूरत बीच के किनारे आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पार्टनर के साथ गुजरात की यात्रा करना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस बन जाएगा। 

माधवपुर बीच

गुजरात का माधवपुर बीच बहुत फेमस है यहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं। बीच पर घूमने के लिए यहां के स्थानीय वस्त्रों को खरीद सकते हैं। यहां का शांत वातावरण सुकून देता है। 

द्वारका बीच

अहमदाबाद से कुछ घंटे की दूरी पर द्वारका भगवान श्री कृष्ण का शहर कहलाता है। यह मंदिर समुद्र के बीच में बनी हुई है। इस जगह की यात्रा करने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट यहां आते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ द्वारका बीच पर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप इंजॉय करने के साथ-साथ कई सारे दर्शनीय स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं।

मांडवी बीच

घूमने के लिए कच्छ का मांडवी बीच सूर्यास्त के समय में बेहद खूबसूरत लगता है। पार्टनर के साथ यहां आने पर आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। समुद्र के किनारे सनसेट के समय में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। सनसेट के टाइम पर यहां का प्यारा व्यू पार्टनर के रोमांटिक समय को खास बना देता है।

चौपाटी बीच

गुजरात के पोरबंदर में चौपाटी बीच काफी फेमस है। अहमदाबाद से इस बीच की दूरी 4 से 5 घंटे की है। इस जगह की यात्रा करते समय आपको गोवा की याद जरूर आएगी। बीच का नजारा इतना खूबसूरत है कि आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...