back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमा में भी चमकी PM Narendra Modi की छवि, इन फिल्मों में दिखा उनका संघर्ष और सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर फिल्‍में और डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। जिसमें उनके अद्भुत संघर्ष और प्रेरणा की कहानी बतायी गई। आइए हम आपको ऐसी ही 5 प्रमुख फिल्मों के बारे में बताएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 2014 से देश की बागडोर संभाल रहे हैं, आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक का उनका सफर संघर्ष, आत्मबल और विजन की मिसाल है। इसी प्रेरणादायक यात्रा को सिनेमाई पर्दे पर भी बखूबी दिखाया गया है। उनके जीवन पर आधारित कुछ फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज ने दर्शकों को उस शख्स की कहानी से रूबरू कराया, जिसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इतिहास रचा। इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित 5 प्रमुख फिल्मों पर, जो उनके संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करती हैं।

चलो जीते हैं

आनंद एल राय और महावीर जैन की फिल्म ‘चलो जीते हैं’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की झलक पेश करती है। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो उनके बचपन की असली कहानी से प्रेरित है। फिल्म में नरेंद्र मोदी के बचपन का किरदार धैर्य दर्जी ने निभाया है। यह फिल्म 29 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी, जिसमें उनके शुरुआती संघर्षों को संवेदनशील ढंग से दिखाया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी

वर्ष 2019 में रिलीज हुई बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी – अब कोई नहीं रोक सकता’ में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाया गया है। फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक साधारण चाय बेचने वाला बालक तमाम संघर्षों को पार कर देश का प्रधानमंत्री बनता है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है।

मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन

2019 में आई वेब सीरीज ‘मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, उनके राजनीतिक सफर और कांग्रेस शासन में लगी इमरजेंसी जैसी अहम घटनाओं को दर्शाया गया है। इस सीरीज में महेश ठाकुर, प्राची शाह, फैजल खान, आशीष शर्मा और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

‘अवरोध’

‘अवरोध’ एक मिलिट्री ड्रामा सीरीज है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुई नोटबंदी की घटना पर केंद्रित है। इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हुए हैं, जिसमें विक्रम गोखले ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। दोनों सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर उपलब्ध हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो 2016 में हुए कश्मीर हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए गुप्त ऑपरेशन की कहानी बताती है। विक्की कौशल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जो 2019 में रिलीज हुई और दर्शकों तथा आलोचकों दोनों से खूब सराही गई। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैमियो रोल को अभिनेता रजित कपूर ने निभाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...